फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   1602 Aspirants on NSS Exam

जिले में एनएसएस की परीक्षा में बैठे 1602 विद्यार्थी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
1602 Aspirants on NSS Exam
रुद्रपुर के जनता इंटर कॉलेज में एनएसएस की परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : RUDRAPUR
रिुद्रपुर/बाजपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बी एवं सी प्रमाणपत्र के लिए रविवार को परीक्षा आयोजित हुई। जिले में परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में 1602 विद्यार्थी शामिल हुए। सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई। जिले में परीक्षा के लिए 2009 विद्यार्थी पंजीकृत थे लेकिन 407 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बनाए केंद्र में सर्वाधिक 208 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्या और राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक मनोज जौहरी ने बताया कि जिले के सभी 10 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में कक्षा 11 व 12वीं के छात्र-छात्राओं ने बी व सी प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक माह के भीतर परीक्षा का परिणाम घोषित होने की संभावना है। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना के बी व सी प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। उ
विज्ञापन
विज्ञापन

धर, बाजपुर में बाजपुर इंटर मीडिएट कॉलेज में बी प्रमाणपत्र परीक्षा के लिए 169 और सी प्रमाणपत्र की परीक्षा के लिए 21 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यहां 26 अभ्यर्थी अनुपस्थिति रहे। वहां प्रधानाचार्य एसपी सिंह, हरपाल सिंह, प्रवीण अरोरा, वाईके भगत, धीरज, प्रदीप जोशी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed