फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   1600 Quintal Purchased

रुद्रपुर में 1600 क्विंटल गेहूं की खरीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
1600 Quintal Purchased
रुद्रपुर में बिगवाड़ा मंडी समिति परिसर में गेहूं भरते पल्लेदार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। विकासखंड के विभिन्न क्रय केंद्रों पर बुधवार को करीब 1600 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। तराई विकास सहकारी संघ के रुद्रपुर और पंतनगर में तीनों क्रय केंद्रों पर किसानों ने अपना गेहूं बेचा।
विज्ञापन

राजकीय अवकाश के बावजूद सहकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद जारी है। बिगवाड़ा स्थित मंडी समिति परिसर में पूर्वी रुद्रपुर किसान सेवा सहकारी के क्रय केंद्र पर भमरौला, मलसी व शिमला पिस्तौर के किसानों ने करीब 450 क्विंटल गेहूं बेचा। जबकि तराई विकास सहकारी संघ के रुद्रपुर ब्लॉक के तीनों क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद हुई। क्रय केंद्र प्रभारी प्रेमनाथ यादव ने कहा कि पंतनगर के दो क्रय केंद्रों पर करीब 600 क्विंटल और रुद्रपुर कार्यालय स्थित केंद्र पर करीब 400 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। फौजी मटकोटा किसान सेवा सहकारी समिति में भी किसानों ने अपना गेहूं बेचा। समिति के सचिव बृजेश आर्या ने बताया कि केंद्र पर करीब 150 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इधर, रुद्रपुर गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर एक बार फिर गेहूं खरीद शून्य रही। क्रय केंद्र प्रभारी हेमंत जोशी ने कहा कि बृहस्पतिवार को केंद्र पर खरीद होने की संभावना है। उनके क्रय केंद्र पर पंजीकृत कुछ किसान अपना गेहूं काट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed