{"_id":"5d029d15bdec226df24d0d18","slug":"156045236315-bazpur-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में इलाज के दौरान वृद्घ की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में इलाज के दौरान वृद्घ की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में सीएचसी में इलाज के दौरान एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव घर ले गए।
बृहस्पतिवार को 65 वर्षीय वृद्ध को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। अस्पताल के डाक्टरों ने वृद्ध का प्राथमिक उपचार कर रुद्रपुर के लिए रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर वृद्ध ने अस्पताल परिसर में ही दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजनों ने एंबुलेंस समय नहीं मिलने और इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिस पर अस्पताल में मौजूद तीमारदार जमा हो गए। इस बीच कुछ लोगों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इस पर परिजन बिना किसी कार्रवाई के वृद्ध का शव घर ले गए।
सीएचसी के डॉक्टर वीके सिंह ने बताया कि मृतक टीबी रोग से ग्रस्त था। उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। इस पर आक्सीजन लगाई थी। हालत गंभीर होने पर मरीज को रुद्रपुर के लिए रेफर कर दिया। बाजपुर की 108 एंबुलेंस किसी मरीज को लेकर गई थी। परिजनों से किसी अन्य वाहन से तत्काल रुद्रपुर अस्पताल ले जाने को कहा था।