{"_id":"5b995ff4867a557e8327bf00","slug":"151536778228-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन कक्ष और महिला शौचालय में गंदगी देख बिफरी सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन कक्ष और महिला शौचालय में गंदगी देख बिफरी सीएमओ
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज में सीएमओ ने एपीएचसी का औचक निरीक्षण किया। आपरेशन कक्ष की डस्टबीन और वॉश बेसिन और महिला शौचालय में गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने सफाई कर्मी से कार्यशैली न सुधारने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी। दवाओं के स्टॉक रजिस्टर अधूरा देख फार्मेसिस्ट से मौके पर ही उसे ठीक कराया।
बुधवार को सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने आपरेशन कक्ष में टेबल, ऑक्सिीजन सिलिंडर की जांच की। बेड के नीचे डस्टबीन व वॉश बेसिन में गंदगी देख बिफर पड़ी। वहीं महिला शौचालय में कबाड़ भरा देख उन्होंने अस्पताल के इंचार्ज फार्मेसिस्ट केसी नैनवाल को सफाई पर निगरानी न रखने और सफाई कर्मी मनफूल को लापरवाही पर खूब फटकार लगाई। इसके बाद वह उपकेंद्र पहुंची। यहां मौजूद एएनएम जया रानी व बलबीर कौर से टीकाकरण के अभिलेख और उपकरणों की जांच की। एएनएम ने मेंटेनेंस का बजट और दवाएं समाप्त होने की जानकारी दी। सीएमओ ने कहा कि उन्हें यहां मौके पर पूरा स्टाफ मौजूद मिला। वहां पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डीके जोशी, डॉ. आरके चंद्रा, केसी नैनवाल, एके ओझा, कायम सिंह आदि थे।