{"_id":"59caa28d4f1c1b9e538b47f4","slug":"151506452109-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को किया सम्मानित
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। नैनीताल में 22 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीजीआईसी की छात्रा पिंकी मौर्य और रिंकी ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नाम दर्ज किया।
मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी हबलदार सिंह ने जीजीआईसी सुल्तानपुर पट्टी पहुंचकर राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जितने वाली पिंकी मौर्य पुत्री वीर सिंह मौर्य मोहल्ला गांधी नगर और रिंकी पुत्री सतपाल सैनी मोहल्ला टांडा बंजारा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक रश्मि पांडेय ने खंड शिक्षा अधिकारी, खेल विभाग कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश सिंह चौहान और दोनों अभिभावकों को सम्मानित किया।
खेल विभाग के कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश सिंह चौहान ने बताया कि आगामी विद्यालयी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ी रिंकी सीनियर नेशनल दिल्ली में खेलेंगी और पिंकी मौर्य जूनियर नेशनल चेन्नई में खेलेंगी। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां अभिभावक संघ अध्यक्ष अवसर अली, रामअवतार चंद्रा, अजय सक्सेना, गंगा राम, फारूक आदि थे।
विज्ञापन
फोटो लाइन..24केएसपी 07पी-
सुल्तानपुर पट्टी में अतिथियों के साथ सम्मानित खिलाड़ी।