{"_id":"5978e5214f1c1b1a348b477a","slug":"151501095201-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किच्छा में भी धरने-प्रदर्शन और ध्वनि प्रदूषण पर 100 मीटर दायरे में रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किच्छा में भी धरने-प्रदर्शन और ध्वनि प्रदूषण पर 100 मीटर दायरे में रोक
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/किच्छा। किच्छा के एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने किच्छा क्षेत्र में अदालत परिसर, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में धरना-प्रदर्शन और ध्वनि प्रदूषण में तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए डीएम ने इसके निर्देश जारी किए हैं। इस पर सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहा धरना इंदिरा गांधी खेल मैदान में स्थानांतरित कर दिया गया है।
एसडीएम किच्छा नरेश दुर्गापाल ने बताया कि बताया कि किच्छा परगने के अंतर्गत स्थित न्यायालय परिसर के समीप विभिन्न कर्मचारी संगठनों, राजनैतिक दलों, छात्र संगठनों, ग्रामीण अन्य संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन, रैली, जुलूस कार्यक्रम में ध्वनि प्रदूषण उपकरणों का प्रयोग करने पर नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।
अपने न्यायालय, कार्यालय परिसर की 100 मीटर की परिधि में विभिन्न कर्मचारी संगठनों, राजनैतिक दलों, छात्र संगठनों, ग्रामीण एवं अन्य के द्वारा आयोजित किये जाने वाले धरना प्रदर्शन आदि कार्यक्रम के लिये प्रतिबंधित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के धरना-प्रदर्शन आदि कार्यक्रमों के लिए धरना स्थल के रूप में इंदिरा गांधी खेल मैदान किच्छा को अधिसूचित किया गया है।
विज्ञापन
इधर, डाक्टरों की मांग को लेकर धरने पर बैठे हरीश पनेरु ने कहा कि भाजपा शासन प्रदेश के नागरिकों को मौलिक सुविधायें मुहैया कराने में पूरी तरह असफल साबित हो गई है। इस दौरान कामरेड अवतार सिंह, खुरपिया के पूर्व प्रधान राम प्रसाद, शिव कुमार कटियार, तस्लीम सलमानी, लियाकत अंसारी, अमित कश्यप, हाजी जाकिर, सरोज कुमारी, सूरजपाल सागर, जमील अहमद, कुलदीप कुमार आदि थे।