फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   15 additional classrooms will be built in GGIC

Udham Singh Nagar News: जीजीआईसी में बनेंगे 15 अतिरिक्त कक्षा कक्ष

Fri, 24 May 2024 03:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 24 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
15 additional classrooms will be built in GGIC

विज्ञापन
काशीपुर। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत बृहस्पतिवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन जीजीआईसी पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में कक्षा कक्षों की स्थिति देखने के साथ ही स्टाफ संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने जीजीआईसी काशीपुर में 15 अतिरिक्त नए कक्षा कक्ष बनाने और पद सृजित करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए।

दावे हवा हवाई, जमीन पर बैठकर करनी पड़ रही पढ़ाई शीर्षक से अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को खबर प्रकाशित की थी। इस मामले को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लिया और अवकाश के दिन विद्यालय पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नया जीजीआईसी बनाने के लिए पुराने बंद पड़े जीजीआईसी भवन का भी निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि नए जीजीआईसी बनाने के साथ ही कक्षा कक्षों का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा जाएगा, जिस प्रस्ताव की अनुमति मिलेगी उसी पर काम किया जाएगा। स्टाफ और छात्रों की संख्या, खसरा खतौनी समेत जरूरी दस्तावेज आदि भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने भी नया जीजीआईसी बनाने की घोषणा कर रखी है। संवाद
विज्ञापन


अवकाश के बाद नए भवन में शिफ्ट होंगे छात्र
काशीपुर। सीईओ केएस रावत ने बताया कि प्रतापपुर जीआईसी परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया है। भवन बनकर तैयार हो चुका है। छुटपुट कमियों को लिखकर कार्यदायी संस्था को दे दिया गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद छात्रों को शिफ्ट किया जाएगा। इससे किराया बच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed