फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   14.53 lakhs cheated in the name of sending abroad

Udham Singh Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर 14,53 लाख ठगे

Sun, 22 Sep 2024 05:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 22 Sep 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
14.53 lakhs cheated in the name of sending abroad
खटीमा। विदेश भेजने के नाम पर 14,53,299 रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कंजाबाग निवासी गोविंद सिंह चुफाल ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनका भतीजा पूरन, उनका पड़ोसी अमित गहतोड़ी व उनका मित्र मनोज चंद भी नौकरी की तलाश कर रहे थे। नवंबर 2023 को उन्होंने एक यूट्यूव चैनल में देखा, जिसमें विदेशों में नौकरी लगवाने का दावा किया जा रहा था। उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो विनीता पत्नी आशीष तंवर ने फोन उठाया और सेक्टर-14 गुरुग्राम स्थित अपने कार्यालय में बुलाया। पूरन अपने साथ मनोज चंद को लेकर गुरुग्राम गया।
विज्ञापन

वहां विनीता ने अपने पति आशीष तंवर निवासी साउथ दिल्ली व हाल निवासी गुरुग्राम, हरियाणा से मिलवाया और बताया कि वे लोग विदेशों में नौकरी दिलवाते हैं। उनकी बातों में आकर पूरन, अमित व मनोज चंद ने 14,53,299 रुपये दे दिए। बाद में उनके भतीजे को सिंगापुर भेज दिया। एक माह बीतने के बाद भतीजे को न तो नौकरी मिली न ही वर्क वीजा मिला, जबकि अमित को जर्मनी का फर्जी वीजा थमा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में न्यायालय के आदेश पर आशीष तंवर, विनीता व सुनील के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed