{"_id":"5b65f9634f1c1b096a8b5478","slug":"141533409635-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजाना कॉन्टेस्ट गजल कार्यक्रम में काशीपुर निवासी सिद्धात ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजाना कॉन्टेस्ट गजल कार्यक्रम में काशीपुर निवासी सिद्धात ने बांधा समां
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। मुंबई में आयोजित खजाना कॉंन्टेस्ट गजल कार्यक्रम में काशीपुर निवासी सिद्धांत अग्रवाल ने समां बांध दिया। मुंबई के ओबरॉय होटल में खजाना कॉंटेस्ट गजल कार्यक्रम 27 और 28 जुलाई को हुआ था।
इसमें कचहरी जसपुर खुर्द काशीपुर निवासी सिद्धांत अग्रवाल ने वो मुझे यूं छोड़कर आगे बढ़ जाता है... गाकर समां बांध दिया। साथ ही रामपुर सहसवान घराने के उस्ताद उसामा नियाजी द्वारा कंपोज किया गया गाना गाकर वाहवाही लूटी।
इस प्रतियोगिता में सिद्धांत सबसे कम उम्र का गायक था। कार्यक्रम में मशहूर गायक अनूप जलोटा, पंकज उधास, तलत अजीज, रिचा शर्मा, रेखा भारद्वाज भी मौजूद थे। सिद्धांत इससे पूर्व भी वाइस इंडिया किड्स समेत प्रदेश और देश के बड़े-बड़े कार्यक्रमों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुका है।
विज्ञापन
सिद्धांत गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। पिता अनुज गुप्ता सनातन धर्म इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा में प्रवक्ता और माता अर्चना अग्रवाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरबरखेड़ा में शिक्षिका है।