{"_id":"5a4bce6c4f1c1b4a018b547c","slug":"141514917484-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार के पहलवान प्रदीप ने दी दिल्ली के पहलवान सचिन को पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार के पहलवान प्रदीप ने दी दिल्ली के पहलवान सचिन को पटखनी
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। नशा मुक्ति अभियान के तहत बाबा भरपूर शाह की स्मृति में यहां 10 दिवसीय दंगल आयोजित किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन मंगलवार को हरिद्वार के पहलवान प्रदीप शास्त्री ने दिल्ली के पहलवान सचिन को पटकनी देकर पगड़ी पर कब्जा जमाया।
फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के पास आयोजित 10 दिवसीय दंगल का शुभारंभ कांग्रेस नेता नौशाद सम्राट ने किया। उन्होंने कुश्ती कला को जीवित रखने के लिए जनसहयोग का आह्वान किया। युवाओं से नशे से दूर रहने का अनुरोध किया। मंगलवार को पहला मुकाबला हरिद्वार के पहलवान प्रदीप शास्त्री का बागपत के कल्लू पहलवान से हुआ। दोनों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके बाद प्रदीप शास्त्री का मुकाबला दिल्ली के पहलवान सचिन से हुआ। प्रदीप शास्त्री ने सचिन को पटकनी देकर पगड़ी पर कब्जा जमा लिया। इसके अतिरिक्त दिल्ली के नीटू पहलवान का मुकाबला बागपत के पहलवान गौरव चौधरी से हुआ। नीटू ने बाजी मारी। शब्बीर अहमद ने संचालन किया। वहां रईस अहमद, बाबू खां, अमजद खां आदि थे।