{"_id":"5970fb164f1c1b501e8b4739","slug":"141500576534-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड ग्रामीण बैंक ने लगाया ग्राहक जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड ग्रामीण बैंक ने लगाया ग्राहक जागरूकता शिविर
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शांतिपुरी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से ग्राम शांतिपुरी नंबर 4 चंद्रपुरी पंचायत भवन में ग्राहक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाबार्ड के जिला प्रभारी महेश चंद्र जोशी ने ग्रामीणों को बैंक बचत खातों, सावधि जमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा और जनरल बीमा के बारे में विस्तार से बताया। जोशी ने कहा कि वह प्राइवेट कंपनियों और साहूकारों के भ्रामक प्रचार से दूर रहें और भारत सरकार की डिजिटल कैश लेस सेवाओं को अपनाएं। बैंक प्रबंधक केपीएस मेहता ने योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। वहां कैशियर गिरीश भट्ट, नेत्र सिंह देउपा, बीडीसी टीका नेगी, विनोद मेहता, इंदर राम, कैलाश जोशी, प्रेम सिंह कोरंगा आदि थे।