फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   14 thousand students involved in online studies in udham singh nagar

ऊधमसिंहनगर में 14 हजार बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़े

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
14 thousand students involved in online studies in udham singh nagar
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के डिग्री कॉलेजों में अध्ययनत 21,900 छात्र-छात्राओं में से 14 हजार से अधिक ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ गए हैं। जबकि एन्ड्रॉयड मोबाइल न होने व नेटवर्क की समस्या के कारण करीब 37 प्रतिशत बच्चे अभी भी ऑनलाइन पढ़ाई से नहीं जुड़ पाए हैं। लॉकडाउन की अवधि में प्रदेश में उच्च शिक्षा में पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर जिले में 21,900, नैनीताल जिले में 19,300 बागेश्वर में 3,200, अल्मोड़ा में 5,900, पिथौरागढ़ में 10,100, चम्पावत में 4,300 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऊधमसिंह नगर में ऑनलाइन शिक्षण के नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. कमल किशोर पांडेय ने कहा कि जिले में राज्य के दूसरे नंबर सर्वाधिक 21,900 छात्र छात्राएं होने के कारण सभी छात्र छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिले के रुद्रपुर, खटीमा और काशीपुर डिग्री राज्य की सीमा पर स्थित होने के कारण छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ने में कुछ कठिनाइयां भी आ रही हैं। कई छात्र-छात्राएं उत्तर प्रदेश के होने के कारण वे अपने मूल निवास जा चुके हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं मोबाइल या नेटवर्क की अनुपलब्धता के कारण भी ऑनलाइन अध्ययन से नहीं जुड़ पाए हैं। इसके बावजूद जिले के 14 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पिछले एक सप्ताह के भीतर ऑनलाइन माध्यम से जुड़ गए हैं। इनमें से करीब 9,500 छात्र-छात्राओं ने विगत शनिवार तक ऑनलाइन के माध्यम से असाइनमेंट जमा कर दिए हैं। डॉ. पांडेय ने कहा कि जिले के सभी डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य से सभी छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ने के लिए कहा गया है। डॉ. पांडेय ने कहा कि रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के प्राध्यापकों ने 600 से अधिक स्वनिर्मित नोट्स व वीडियो लेक्चर भी कॉलेज की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लूजीपीजीसीआरयूडीआरएपीयूआर डॉट इन पर अपलोड कर दिए हैं। इससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में सुविधा मिल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed