फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   14 accused who attacked police team arrested in jaspur

Udham Singh Nagar News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार, आठ साल बाद हुई कार्रवाई

Tue, 07 Jan 2025 04:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, जसपुर/ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, जसपुर/ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 07 Jan 2025 04:53 PM IST
सार

पुलिस टीम पर हमला करने वाले बलवा के 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना के आठ साल बाद आरोपी पकड़ में आए हैं।

विज्ञापन
14 accused who attacked police team arrested in jaspur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जसपुर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले बलवा के 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना के आठ साल बाद आरोपी पकड़ में आए हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि साल 2017 में नारायणपुर गांव में पटाखे चलाने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। झगड़ा-फसाद और पत्थरबाजी होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। हुड़दंगियों ने बलवा करते हुए पुलिस टीम पर पत्थरबाजी कर हमला कर दिया था।

विज्ञापन

तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर 49 हुड़दंगियों के खिलाफ बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला अदालत में विचाराधीन है। अदालत ने आरोपियों के विरुद्ध लंबे समय से अदालत में हाजिर न होने पर समन जारी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को नरेंद्र कुमार, शेरखान, मोहित, तबी हुसैन, विक्की उर्फ सिद्धार्थ, सईद, मुनेश कुमार, दिलशाद उर्फ लाला, सोनू, अकबर डंपी उर्फ अमीर खान, ओमकार, दीपक कुमार, संजीव और तारा निवासीगण ग्राम नारायणपुर को गांव से ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed