{"_id":"6a47c5171afedc4d4c0dce2e","slug":"13-year-old-girl-pregnant-in-rudrapur-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखा: पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर बनाया मां; 15 साल के लड़के की साजिश, पेट दर्द के बाद अस्पताल में खुला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखा: पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर बनाया मां; 15 साल के लड़के की साजिश, पेट दर्द के बाद अस्पताल में खुला सच
Fri, 03 Jul 2026 07:50 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: Heera
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:50 PM IST
सार
रुद्रपुर में 13 वर्षीय किशोरी को पेट दर्द पर निजी अस्पताल ले जाने पर अल्ट्रासाउंड में गर्भवती होने का पता चला। आरोप है कि ट्रांजिट कैंप के 15 वर्षीय किशोर ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। मc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर शहर में एक किशोरी के पेट में अचानक से दर्द हुआ। जब परिजन उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए तो अल्ट्रासाउंड में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने किशोर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
रुद्रपुर निवासी महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री है। कुछ माह पहले ट्रांजिट कैंप में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने उसकी पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए। जिससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई। बीते कुछ समय से उसकी बेटी की हालत खराब चल रही थी। इस पर उसे अस्पताल ले गए तो पता चला कि वह गर्भवती है। इस पर जब उन्होंने पुत्री से पूछताछ की तो उसने किशोर के संबंध की बात बताई।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि किशोर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। किशोर को संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन