फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   राधेहरि कॉलेज की टीम कर रही बेघरों का सर्वे

राधेहरि कॉलेज की टीम कर रही बेघरों का सर्वे

Tue, 03 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
राधेहरि कॉलेज की टीम कर रही बेघरों का सर्वे
काशीपुर। राधेहरि महाविद्यालय की समाजशास्त्र और एनएसएस के छात्र-छात्राओं की टीम ने नगर क्षेत्र में रहने वाले बेघरों के सर्वे शुरू कर दिया। नगर निगम ने शीघ्र रिपोर्ट तैयार कर कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने नगर निगम क्षेत्र में बेघर लोगों का लेखाजोखा नगर निगम से मांगा था। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर निगम ने शासन को भेजी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुई है। उसके दोबारा निगम प्रशासन को आदेश देकर थर्ड पार्टी से सर्वेक्षण कराकर रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिए हैं। जिसका संज्ञान लेकर नगर निगम प्रशासन ने राधेहरि राजकीय महाविद्यालय को 23 जून को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. कमला शर्मा, डॉ. केएन यादव, डॉ. मीना शर्मा के नेतृत्व में समाजशास्त्र और एनएसएस के 15 छात्र-छात्राओं की टीम गठित की कई गई। टीम को डिजाइन सेंटर मुरादाबाद रोड, रेलवे स्टेशन, रामनगर रोड, अल्ली खां, बाजपुर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर रहने वाले बेघरों लोगों के सर्वे के लिए भेजा गया है। टीम ने अभी 50 से अधिक फार्म भरकर अपने प्रभारी को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बेघर लोगों को प्रधानमंत्री आवासीय योजना में समाहित करने की कार्रवाई चल रही है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. कमला शर्मा ने बताया कि अभी तक 50 से अधिक लोगों की सूची तैयार की गई है।


पूर्व में निगम ने बेघर लोगों का सर्वे कर रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी थी। दोबारा से थर्ड पार्टी से इनका सर्वे कराने के आदेश दिए गए हैं। राधे महाविद्यालय को पत्र भेजकर सर्वे कराया जा रहा है। टीम 10 दिन में रिपोर्ट तैयार कर सौंपेगी।
एलएम मिश्र, एसएनए, नगर निगम काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed