फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया अभियंता दिवस

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया अभियंता दिवस

Sat, 16 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया अभियंता दिवस
रुद्रपुर। क्षेत्र के सिक्स सिग्मा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी एवं रुद्रपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी में अभियंता दिवस रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डा. एमएन विश्वेश्वरैया को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन

सिक्स सिग्मा में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक शिव अरोरा, निदेशिका डा. सीमा अरोरा, प्रधनाचार्य ललित बिष्ट ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस दौरान एम विश्वेश्वरैया को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। छात्र-छात्राओं ने पंजाबी नृत्य के साथ ही कालेज जीवन नाटक का मंचन भी किया। इस दौरान नए छात्र-छात्राओं का स्वागत भी हुआ और मिस्टर फ्रेशर राज सिंह रौतेला और मिस फ्रेशर अनिशा कुमारी को चुना गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट प्रदर्शनी के साथ ही पोस्टर प्रदर्शनी, तकनीकी क्विज, ट्रेजर हंट, आटो कैड, लोगो डिजाइनिंग आदि प्रतियोगिताएं भी हुई। उधर भगवानपुर स्थित रुद्रपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी में अभियंता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अतुल बंसल, नैंसी बंसल, एएन वर्मा, सुरेंद्र सिंह यादव आदि ने एम विश्वसरैया को पुष्प अर्पित करके किया। इस दौरन संस्थान के छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से सुरक्षा के लिए जागरुक किया और उद्योगों में प्रयोग किए जाने वाले सुरक्षा उपकरणों की जानकारी दी। वहीं मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने टीपीएम एवं उसके महत्वपूर्ण अंगों की विस्तृत जानकारी दी। छात्र-छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। वहां पर रवि कुमार सिंह, योगेश सिंह बिष्ट, चिन कुमार, दिव्य प्रका सिंह, अरूण कुमार, आभा शर्मा, सागर कालरा, केपी सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed