{"_id":"6956cfee9769bbf24307d350","slug":"1200-meter-irrigation-canal-will-be-covered-in-the-second-phase-khatima-news-c-236-1-ktm1001-112724-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दूसरे चरण में कवर होगी 1200 मीटर सिंचाई नहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दूसरे चरण में कवर होगी 1200 मीटर सिंचाई नहर
Fri, 02 Jan 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। मयूर विहार व राजीव नगर क्षेत्र में सिंचाई नहर की कवरिंग का पहले चरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब दूसरे चरण में नहर की कवरिंग को लेकर प्रस्ताव भेजे जाने की तैयारी चल रही है। सिंचाई विभाग के जेई हेमंत गंगवार ने बताया कि मयूर विहार व राजीव नगर क्षेत्र में 1300 मीटर सिंचाई नहर को कवर करने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब कुछ ही मीटर नहर कवरिंग का कार्य शेष है। उन्होंने बताया कि इसके बाद अगले चरण में इस नहर को 1200 मीटर तक कवर किया जाना है, जिसका प्रस्ताव तैयार हो गया है जिसे शीघ्र शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद दूसरे चरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन