फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   12 people found positive in rapid test

हल्दी घेरा बॉर्डर पर रैपिड जांच में 12 लोगों के पॉजिटिव आने पर किया वापस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
12 people found positive in rapid test
खटीमा के हल्दी घेरा बॉर्डर पर कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। यूपी से लगी हल्दी घेरा सीमा पर स्वास्थ्य विभाग की रैंडम सैंपलिंग में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य टीम ने इन संक्रमितों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हल्दी घेरा चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आने वाले 150 लोगों की रैपिड एंटीजन एवं 100 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की। जांच में लखनऊ, सुल्तानपुर, लखीमपुर, पूरनपुर, पीलीभीत के 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन्हें कोरोना किट आदि देकर लौटा दिया गया। नागरिक अस्पताल के प्रभारी कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि पॉजिटिव आए अधिकांश लोग मां पूर्णागिरी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। स्वास्थ्य टीम में डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अजय श्रीवास्तव, मनमोहन धामी, कुंदन अधिकारी, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार आदि थे।
विज्ञापन

4,688 लोगों ने लगवाई वैक्सीन की डोज
रुद्रपुर। जिले में शुक्रवार को कुल 4,688 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई। 45 से 60 आयु वर्ग के 4,376 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 662 ने पहली डोज व 3,724 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। जबकि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 312 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इधर, जिले में 13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। तीन कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ हुए। कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा शून्य रहा। कोरोना जांच के लिए 1,252 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed