फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   12 lakhs cheated in the name of sending village head's son to Australia

Udham Singh Nagar News: ग्राम प्रधान के बेटे को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12 लाख ठगे

Sun, 19 May 2024 03:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 19 May 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
12 lakhs cheated in the name of sending village head's son to Australia
काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी ग्राम प्रधान के बेटे को आस्ट्रेलिया का वीजा और टिकट के नाम पर पंजाब की एक ट्रेवल्स एजेंसी की महिला ने 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। आरोप है उसके बेटे को आस्ट्रेलिया भेजने के बजाय थाइलैंड भेज दिया और खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी व सामान लूट लिया।
विज्ञापन


थाना कुंडा पुलिस को दी तहरीर में ग्राम प्रधान राजवंश कौर और ग्राम पंचायत सदस्य ओंकारदीप सिंह ने बताया कि जनवरी 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर व्यास जिला अमृतसर पंजाब स्थित एक ट्रेवल्स एजेंसी का विज्ञापन देखा जिसमें कम खर्च में आस्ट्रेलिया भेजना बताया गया था।
विज्ञापन

ओंकारदीप सिंह ने बताया कि ट्रेवल्स एजेंसी की महिला सदस्य ने उनके बेटे युवराज सिंह को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए टिकट और वीजा के 16 लाख रुपये बताया। इसके बाद उन्होंने 22 अप्रैल 2023 से 31 जुलाई 2023 तक 5,38,000 रुपये ऑनलाइन और 7,00,000 रुपये टिकट, वीजा, मनी एक्सचेंज के नाम पर दिए। 18 जुलाई 2023 को युवराज को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर थाईलैंड भेजा और कहा कि वहां तुम्हें एक व्यक्ति मिलेगा जो वहां से टिकट कन्फर्म कराकर आस्ट्रेलिया भेज देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवराज को बैंकॉक भेज दिया जहां उक्त व्यक्ति ने युवराज के खाने में नशीला पदार्थ डालकर बेहोश कर दिया और दो तोले सोने की चेन, एक आईफोन, एक घड़ी, पांच हजार अमेरिका डॉलर, दस हजार थाई करेंसी लूटकर ले गया। होश में आने पर युवराज ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ थाईलैंड पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बेटे के बैंकॉक से वापस आने पर वह संबंधित महिला के पास गए तब उसने कहा मैं तुम्हारे बेटे को न्यूजीलैंड वर्क वीजा पर भेज देती हूं। इस पर महिला ने वीजा के नाम पर 20,000 रुपये ले लिए। 25 अगस्त 2023 को ट्रेवल्स एजेंसी की महिला ने युवराज के साले गुरप्रताप सिंह के मोबाइल पर न्यूजीलैंड का वीजा भेजा जो जांच करने पर जाली निकला।

इस पर उन्होंने उक्त महिला ने जब बात की तो उसने अभद्रता की और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि कुंडा थाना पुलिस ने मामला पंजाब का होना बताकर केस दर्ज नहीं किया। वहीं उन्होंने बताया यदि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो वह अदालत की शरण में जाएंगे।



सीओ, अनुषा बड़ौला ने बताया कि ग्राम प्रधान के बेटे के साथ हुई धोखाधड़ी की जांच कराई जाएगी। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed