{"_id":"6074a4518ebc3e59067dc2ab","slug":"12-acres-of-wheat-crop-burnt-in-fire-rudrapur-news-hld421470222","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जली 12 एकड़ गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में जली 12 एकड़ गेहूं की फसल
विज्ञापन
गदरपुर। अज्ञात कारणों के चलते सोमवार को आग से सात किसानों की करीब 12 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन किया।
किसान प्रकाश सरकार ने कहा कि आग लगने से उनकी आधा एकड़ गेहूं की फसल जल गई। उनके पास खाने के लिए एक दाना भी नहीं बचा है। छह अन्य किसान बिशन सिंह, मीना देवी, कल्लू सिंह, दलीप सिंह, वासुदेव एवं शिरोमणि पांडे के खेतों में आग से गेहूं की फसल जल गई। लेखपाल मुकेश कुमार ने मौका मुआयना के बाद बताया कि आग लगने से सात किसानों का करीब साढ़े पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ग्रामीणों की काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।
इधर, ग्राम तेजाफौजा में गेहूं की कटाई के बाद बची नाड़ (गेहूं कटने के बाद भूसे के लिए बचाए गए अवशेष) में अचानक आग लगने से कई किसानों का नुकसान हो गया। इस अग्निकांड में कई किसानों की करीब 11 एकड़ गेहूं की नाड़ जल गई। व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला की सूचना के एक घंटे बाद दमकल का वाहन आग बुझाने पहुंचा था।
विज्ञापन
दो एकड़ गेहूं की नरई जली
गूलरभोज। तिलपुरी नंबर दो निवासी गोरख सिंह डोगरा की दो एकड़ गेहूं की नरई में अचानक आग लग गई। खेत में आग लगने की सूचना पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर हैरो से खेत के चारों ओर जुताई कर और पानी, मिट्टी, रेता डालकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिस खेत में आग लगी थी, उसके आसपास पकी गेहूं की फसल खड़ी थी।
राजीव नगर में आग से डेढ़ बीघा गेहूं जलकर नष्ट
खटीमा। मेलाघाट रोड झनकईया राजीव नगर वार्ड संख्या 12 में रविवार देर शाम हयात सिंह बोरा के खेत में आग लग गई। आग लगने का कारण खंभे पर चढ़े बंदर को करंट लगने से फैली चिंगारी बतायी गई। आग से हयात सिंह बोरा का डेढ़ बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। इस बीच यहां मौजूद युवाओं ने सूझबूझ का परिचय देते हुऐ हरे पेड़ की टहनियों से आग पर काबू पा लिया। सभासद मुकेश कुमार के साथ सूरज, मनोज चुफाल, हरीश चुफाल, सूरज बोरा, सूरज विश्वास ने आग को आगे तक फैलने से भी रोक दिया।