फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सेवानिवृत कर्मचारियों ने समस्याओं का ज्ञापन सौंपा

सेवानिवृत कर्मचारियों ने समस्याओं का ज्ञापन सौंपा

Fri, 19 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत कर्मचारियों ने समस्याओं का ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
काशीपुर में निकाय पेंशनर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को सोसायटी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि शासनादेश जारी होने के बाद भी जनवरी 2016 से 2018 तक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का 7वां वेतनमान, एरियर का पूर्ण भुगतान नहीं हो सका है। साथ ही उन्होंने कहा कि समय से वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मचारियों के आगे भी आर्थिक संकट खड़ा गया है। सेवानिवृत्त कर्मचारी लंबे समय से निगम के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने जल्द ही वेतनमान, एरियर का भुगतान नहीं होने पर नगर निगम चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में सोसायटी सचिव गोपाल शर्मा, अनवार हुसैन, डीपी रत्नाकर, गुलाम हुसैन, हरिराज सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed