Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बृहस्पतिवार से नगर में गणपति बप्पा मोरिया की सुनाई देगी गूंज

बृहस्पतिवार से नगर में गणपति बप्पा मोरिया की सुनाई देगी गूंज

Thu, 13 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से नगर में गणपति बप्पा मोरिया की सुनाई देगी गूंज
काशीपुर। नगर में गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। काशीपुर में सार्वजनिक गणेश पूजा के लिए सात स्थानों पर पंडाल सजने लगे हैं। बृहस्पतिवार सुबह से गणेश भगवान की पूजा अर्चना होगी और देर रात तक शहर में गणपति बप्पा मोरिया की गूंज सुनाई देगी।
विज्ञापन


नगर में सात स्थानों पर गणेश पूजा की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। बृहस्पतिवार सुबह से गणेश पूजा होगी। छोटे नीम के पेड़ के नीचे पंडाल सजने लगा है। इसके अलावा काली मंदिर पक्काकोट, मदान वाली गली के चौक, कटोराताल में चर्च के पास, महेशपुरा, गिरिताल, पुराना आवास विकास में गणेश महोत्सव मनाने के लिए पंडाल सजाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में सबसे पहले छोटे नीम के पेड़ के नीचे गणेश महोत्सव का आयोजन हुआ, तब से छोटे नीम के राजा (गणेश जी) हर साल भक्तों को यहां दर्शन देते हैं। छोटे नीम के पेड़ के नीचे इस साल भी गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक सुधीर अरोरा ने बताया कि 2008 में स्व. दिलीप मराठा के नेतृत्व में छोटे नीम के पेड़ के नीचे गणेश महोत्सव मनाया गया। इस साल भी पूर्व की भांति गणेश महोत्सव मनाया जाएगा।


21 सितंबर को महा आरती, महाभोज के बाद गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में मूर्ति विसर्जन होगा। सुधीर अरोरा ने बताया कि आयोजन के लिए भव्य गणेश मूर्ति दिल्ली से लाए हैं। उसमें ऑटो लाइटिंग है। मुख्य पुजारी गोविंद राम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed