{"_id":"5b956def867a557f5f419087","slug":"11536519663-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ सचिव को दी जान से मारने की धमकी, तहरीर सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ सचिव को दी जान से मारने की धमकी, तहरीर सौंपी
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में नवनिर्वाचित छात्रसंघ सचिव ने दो लोगों पर सोशल मीडिया में उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। नई सब्जी मंडी निवासी छात्रसंघ सचिव रोहन वर्मा ने रविवार को कोतवाली में तहरीर सौंपकर कहा कि वह शनिवार को छात्रसंघ चुनाव में सचिव पद पर विजयी हुए हैं। इससे दूसरे गुट के दो लोग सोशल मीडिया में उसे और उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सचिव ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर रिसीव कर जांच शुरू कर दी है। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, एमए राहुल, शुभम छाबड़ा, दियांशु नरुला, प्रखर अग्रवाल आदि थे।