{"_id":"5b69eda74f1c1bed238b529a","slug":"11533668775-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूरो सर्जरी में कीर्तिमान स्थापित करेगा उजाला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूरो सर्जरी में कीर्तिमान स्थापित करेगा उजाला अस्पताल
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। दिल्ली के पं. जीबी पंत हॉस्पिटल के न्यूरो विभाग में सेवा दे चुके न्यूरो सर्जन डॉ. विक्रांत सेतिया ने रामपुर रोड स्थित उजाला अस्पताल में बतौर न्यूरो सर्जन पदभार ग्रहण कर लिया है। यहां बच्चों की पेरियोडिक सर्जरी, न्यूटल ट्यूब डिफेक्ट, ट्यूमर, नसों में सूजन, स्पाइन संबंधी सभी रोगों का इलाज सर्जरी से किया जा रहा है।
बरेली निवासी डॉ. सेतिया ने मनीपाल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस करने के बाद कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से सर्जरी में एमएस किया। उन्होंने रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज में एक वर्ष तक न्यूरो सर्जन के रूप में सेवा दी। इसके बाद डॉ. सेतिया ने दिल्ली के जीबी पंत हॉस्पिटल में सेवाएं दीं। डॉ. सेतिया ने बताया कि न्यूरो के क्षेत्र में बच्चों में पेरियोडिक बीमारी के केस ज्यादा पाए जाते हैं।
बताया कि डॉक्टरों से परामर्श न लेने वाली महिलाओं को आयरन और फोलिक एसिड नहीं मिल पाता है। ऐसी माताओं के होने वाले शिशुओं में पैरालिसिस, रीढ़ ही हड्डी में सूजन और मलमूत्र नियंत्रित न रहने की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे रोगों का इलाज न्यूरो सर्जरी से भी संभव है।
विज्ञापन
मिर्गी दौरों, गंभीर ट्यूमर और नसों में सूजन का इलाज ओपन सर्जरी या आंतरिक (इनटर्वेशन) सर्जरी से किया जाता है। सिर में तेज दर्द, सर्वाइकल और कमर में दर्द आदि का इलाज भी न्यूरो सर्जरी से संभव है। काशीपुर के उजाला हॉस्पिटल के सर्जरी विभाग में न्यूरो सर्जन की नियुक्ति से रोगियों को अब बाहर जाने ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।