{"_id":"5b4f8ff34f1c1b3d748b5c2f","slug":"11531940851-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ ने महिला के परिजनों व चिकित्सकों के बयान दर्ज किये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएमओ ने महिला के परिजनों व चिकित्सकों के बयान दर्ज किये
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। काशीपुर के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट के निर्देश पर बुधवार से जांच शुरू हो गई। मामले की जांच कर रहे दोनों एसीएमओ ने महिला के परिजनों और डॉक्टरोें के बयान दर्ज किए।
हल्दुआ, कुंडा निवासी राजकुमार की पत्नी वर्षा रानी की की पिछले महीने काशीपुर में रसोली के ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। पति ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में घोर लापरवाही का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत काशीपुर कोतवाली में दर्ज कराने के बाद सीएमओ से भी शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बुधवार को सीएमओ डॉ. भट्ट ने एसीएमओ डॉ. मनीष अग्रवाल और एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना को मामले की जांच सौंपी। सीएमओ ने बताया कि दोनों एसीएमओ उन्हें अपनी-अपनी आख्या सौंपेंगे। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।