{"_id":"59ac46cd4f1c1b18278b50da","slug":"11504462541-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर की कोमल का भारतीय कराटे टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर की कोमल का भारतीय कराटे टीम में चयन
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। आवास विकास निवासी कोमल बत्रा का चयन भारतीय कराटे टीम में हुआ है। वह 25 से 29 अक्टूबर तक स्पेन में होने वाली 10वीं वर्ल्ड कैडेट जूनियर अंडर-21 कराटे चैंपियनशिप 2017 में भाग लेंगी।
उनके प्रशिक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कोमल बाल भारती इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा हैं। वह 2013 से स्पोर्ट स्टेडियम रुद्रपुर में प्रशिक्षण ले रहीं थी। कोमल ने इसी साल दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट जूनियर कराटे प्रतियोगिता 2017 में राज्य के लिए रजत पदक जीता था। इसके बाद कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने उसे भारतीय कराटे के लिए चयनित किया। वह ऊधम सिंह नगर जिले की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जो कराटे प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। खेल प्रेमियों ने कोमल के उज्जवल भविष्य की कामना की।