फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   115 Urban Health and Wellness Centers will open soon in Uttarakhand

Exclusive: उत्तराखंड में जल्द खुलेंगे 115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, UHWC से मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Sat, 24 May 2025 01:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 24 May 2025 01:49 PM IST
सार

प्रदेश सरकार शहर में लोगों को घरों के पास स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की कसरत कर रही है। इसके लिए निकायों में 115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (यूएचडब्ल्यूसी) खोले जाएंगे।

विज्ञापन
115 Urban Health and Wellness Centers will open soon in Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश सरकार शहर में लोगों को घरों के पास स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की कसरत कर रही है। इसके लिए निकायों में 115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (यूएचडब्ल्यूसी) खोले जाएंगे। शहरी विकास विभाग ने लक्षित परियोजना के संचालन के लिए ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड से समझौता किया है और परियोजना को लांच करने की तैयारियां तेजी से हो रही हैं।

विज्ञापन


यूपी सहित कई राज्यों के शहरी क्षेत्रों में अर्बन पीएचसी खुले हैं। इनमें लोगों को स्वास्थ्य जांच सहित तमाम जांचों की सहूलियतों के साथ ही दवाएं भी मिलती हैं। इससे मरीजों को घर के पास इलाज तो मिल ही जाता है। सरकारी अस्पताल में भी मरीजों का भार कम होता है। इसी तर्ज पर प्रदेश में भी अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने की तैयारी जोरशोर से हो रही है।
विज्ञापन


शहरी विभाग विभाग की ओर से प्रदेश के चयनित निकायों में 115 जगहों पर अर्बन पीएचसी खोलने की तैयारी है। इनमें से 90 जगह चिह्नित की गई है। ये केंद्र उन जगहों पर खोले जाएंगे, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की अधिक जरूरत लोगों को है। इनमें गरीब बस्तियों को प्रमुखता से केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी विकास विभाग की ओर से परियोजना को अमली जामा पहनाने के लिए ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड से करार किया गया है। ये कंपनी ही सेवा प्रदाता और ऑपरेटर मुहैया कराएंगी। एक पखवाड़े पहले देहरादून में इस परियोजना की समीक्षा बैठक हुई थी और इसमें परियोजना की लॉन्चिंग को लेकर चर्चा की गई।

भविष्य में होगा सुविधाओं का इलाज
लोगों के घर के पास ही स्वास्थ्य महूलियतें देने की दिशा में लक्षित परियोजना की नींव रखने की तैयारी हो रही है। इस परियोजना का मकसद शहरी क्षेत्र में बस्तियों और अन्य जगहों पर पहने वाले गरीब लोगों को इलाज दिलाना है। अर्बन पीएचसी में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टॉफ अनुबंधित कंपनी मुहैया कराएगी। केंद्रों में दवाएं मिलेंगी और भविष्य में केंद्रों में सुविधाओं में इजाफा होगा। इन केंद्रों में बारी-बारी से विशेषज्ञ डॉक्टर भी सेवाएं देते रहेंगे।  -विकास शर्मा, महापौर , नगर निगम रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed