{"_id":"5b996004867a55019a1f81f7","slug":"111536778244-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी कूद में अभिषेक और सुषमा ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी कूद में अभिषेक और सुषमा ने बाजी मारी
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय आदर्श नगर में संकुल नगर क्षेत्र की दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुधवार को बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्तर पर खो-खो में राआप्रावि ने प्रथम, सब जूनियर वर्ग में राउमावि महावीरनगर ने प्रथम और नवोदय स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की लंबी कूद में सुमित कुमार, बालिका वर्ग में उषा ने प्रथम और सब जूनियर वर्ग में बालक वर्ग की लंबी कूद में नवोदय स्कूल के अभिषेक प्रसाद और बालिका वर्ग में राउमावि महावीरनगर की सुषमा ने पहला स्थान हासिल किया। गोला फेंक और चक्का फेंक में राउमावि महावीर नगर के छात्र राहुल कुुमार अव्वल रहे। मुख्य अतिथि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक चौहान, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री बृजेश दुबे, प्रधानाचार्य संजीव पांडे ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। वहां ब्रीतराज चावला, रविंद्र बिष्ट, अवतार सिंह, राजकुमार शर्मा, नूर आलम, हरगोविंद तिवारी, एहसान मसीह, आशा पांडेय, अमरजीत कौर, माया कोहली, रमा अरोरा आदि थे। ब्यूरो
