{"_id":"5b956b42867a557f5878861b","slug":"111536518978-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी रचा कोतवाली पहुंचा प्रेमी युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी रचा कोतवाली पहुंचा प्रेमी युगल
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में घर से भागकर मंदिर में शादी रचाने वाले प्रेमी युगल ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मोहल्ला किला निवासी एक युवती यहां आनंद विहार में चाचा के घर में रहने वाले युवक के साथ एक हफ्ते पहले कहीं चली गई थी। रविवार को प्रेमी युगल ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह दोनों कानूनी रूप से बालिग हैं और पिछले महीने रामनगर के गर्जिया मंदिर में शादी रचा चुके हैं। आरोप है कि युवती के परिवार वाले इस शादी से सहमत नहीं हैं। प्रेमी युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए हस्तक्षेप की मांग की। पुलिस ने दोनों को बयानों के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।