{"_id":"5a4bcf354f1c1b0f788b648f","slug":"111514917685-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएमओयू की वेबसाइट पर प्राइवेट परीक्षा फार्म उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएमओयू की वेबसाइट पर प्राइवेट परीक्षा फार्म उपलब्ध
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) की वेबसाइट पर स्नातक, परास्नातक के व्यक्तिगत परीक्षा फार्म उपलब्ध हो गए हैं। विद्यार्थी वेबसाइट के अलावा यूओयू के अध्ययन केंद्र से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी है।
इस वर्ष से कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक, परास्नातक प्रथम वर्ष की व्यक्तिगत परीक्षा करानी बंद कर दी है, लेकिन प्रथम वर्ष के विद्यार्थी यूओयू से व्यक्तिगत रूप से परीक्षा दे सकते हैं। यूओयू की वेबसाइट पर परीक्षा फार्म उपलब्ध हो गए हैं। यूओयू के अध्ययन केंद्र प्रभारी वाईके शर्मा ने बताया कि व्यक्तिगत परीक्षा फार्म पहुंच गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी यूओयू की वेबसाइट से भी परीक्षा फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्नातक, परास्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा कुविवि ही कराएगा। इसके फार्म भी कुविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हो गए हैं।