फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   वधशाला (स्लेटर हाउस) बनाने की मांग के निरोध में निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा

वधशाला (स्लेटर हाउस) बनाने की मांग के निरोध में निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा

Sat, 16 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
वधशाला (स्लेटर हाउस) बनाने की मांग के निरोध में निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा
काशीपुर। नगर निगम की बैठक में वधशाला (स्लाटर हाउस) बनाने की मांग के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। इस बीच एक पार्षद ने वधशाला बनाने पर आत्महत्या की धमकी दे डाली, जिसके चलते वधशाला मांग पर कोई चर्चा नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेयर उषा चौधरी की अध्यक्षता और मुख्य नगर अधिकारी उत्तम सिंह चौहान के संचालन में नगर निगम बोर्ड की बैठक हुई। पार्षद सर्वेश बाली, इसरार अहमद, सोना सेठी, आशा जग्गा ने कहा कि कूड़ा समय पर नहीं उठता है। घर-घर से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां निश्चित समय पर नहीं आती हैं। बड़ी नालियों की सफाई करने का ठेका दिया जाए, गुरविंदर चंडोक, राधेश्याम प्रजापति ने उपनल कर्मचारियों के बजाए स्थायी कर्मचारी रखने, तहबाजारी की वसूली कर्मचारियों से करने के बजाए टेंडर डालकर ठेका कराने की मांग की। सर्वेश शर्मा ने कहा कि कर्मचारी ठीक से वसूली नहीं कर रहे हैं। कोतवाली के सामने के खोखा बाजार को लेकर भी खूब हंगामा हुआ। हंगामा होने पर मुख्य नगर अधिकारी ने कहा कि इस बाजार को अतिक्रमण में नहीं माना जायेगा। वर्तमान में जिस स्थिति में है अस्थायी रूप में उसी में रहने दिया जाएगा। लेकिन पक्के निर्माण की अनुमति नहीं होगी। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी को व्यय के लिए पार्क एलाट करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है। अमृत योजना में पार्कों के विकास के लिए बनाई जाने वाली समिति में नगर निगम अध्यक्ष, मुख्य नगर अधिकारी के अलावा स्थानीय पार्षद रखने का प्रस्ताव पास किया गया। अब्दुल कादिर ने कहा कि जिले की कई नगर पालिकाएं वधशाला चला रही हैं। यहां लोगों को बाहर से बड़े जानवरों का कटा गोश्त लेकर आना पड़ता है। जिससे रास्ते में तरह तरह के विवाद होते रहते हैं। इससे बचने के लिए यहां आधुनिक वधशाला बनाई जाए। इस प्रस्ताव पर सदन में जोरदार हंगामा हो गया। राधेश्याम प्रजापति ने तो कहा अगर प्रस्ताव पास किया गया तो मैं जान दे दूंगा। सर्वेश बाली ने कहा जीव हत्या के लिए वधशाला नहीं बनने दी जाएगी। कुछ पार्षदों ने विरोध नहीं किया तो समर्थन भी नहीं किया। वह चुप्पी साधे रहे। मुख्य नगर अधिकारी उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि कूड़ा घर के बाहर कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना किया जाएगा। अब तक कई लोगों से जुर्माना वसूला जा चुका है। मेयर उषा चौधरी ने कहा कि जितने रुपये में उपनल का एक कर्मचारी काम कर रहा है, उतने में दो कर्मचारी रखे जाएंगे। बैठक में उपनल के कर्मचारी नहीं रखने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed