{"_id":"59ad9fa94f1c1b43738b5015","slug":"111504550825-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम के लिए छत पर टेंट लगा रहा था, करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम के लिए छत पर टेंट लगा रहा था, करंट से मौत
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सोमवार को पशुपति विहार कॉलोनी निवासी मौ. शफीक का कैंसर के चलते निधन हो गया। रिश्तेदार और आसपास के लोग उसके अंतिम संस्कार की तैयारियों में लगे थे। जसपुर खुर्द पाकीजा कॉलोनी निवासी मौ. अकरम (20) पुत्र मौ. अली उसकी छत पर टेंट लगाने की तैयारी कर रहा था।
उसने टेंट बांधने के लिए रस्सी उछाली तो वो पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के तारों में उलझ गई। रस्सी के तारों के संपर्क में आते ही अकरम करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौके पर ही मौत हो गई। घटना से वहां चीखपुकार मच गई।
वहां मौजूद लोगों ने हाइडिल कार्यालय को फोन कर लाइन बंद कराई। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई और चार बहने हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।