फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पंतनगर सिडकुल की फैक्ट्रियों में रॉमैटीरियल आना बंद

पंतनगर सिडकुल की फैक्ट्रियों में रॉमैटीरियल आना बंद

Tue, 27 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर सिडकुल की फैक्ट्रियों में रॉमैटीरियल आना बंद
फैक्ट्रियों ने रोक दी कच्चे माल की डिमांड
विज्ञापन

रुद्रपुर। पंतनगर सिडकुल के उद्योगों ने 25 जून से कच्चे माल की डिमांड रोक दी है। फैक्ट्रियों में वर्तमान में उसी माल से उत्पादन हो रहा है जो माल उनके पास स्टॉक है, शेष बड़ी कंपनियों की वेंडर कंपनियों में उत्पादन फिलहाल ठप हो गया है। श्रमिकों का फैक्ट्रियों में आना-जाना चालू है लेकिन उत्पादन पर असर पड़ने लगा है। ज्यादातर कंपनियां तीन जुलाई के बाद ही अपना 100 फीसदी उत्पादन शुरू कर पाएंगी। सिडकुल इंटरप्रिन्योर वेलफेयर सोसाइटी का कहना है कि उद्योग जगत जीएसटी का स्वागत करता है, क्योंकि जीएसटी से कारखानों पर ज्यादा भार नहीं पड़ेगा, लेकिन एक जुलाई से नई बिलिंग के कारण फैक्ट्रियों ने अभी माल की डिमांड रोक दी है।
एक जुलाई से पूरे देश में जीएसटी लागू हो जाएगा। इसी को देखते हुए पंतनगर सिडकुल की 451 से अधिक फैक्ट्रियों में 25 जून से उत्पादन का प्रतिशत घटता जा रहा है। जो भी माल फैक्ट्रियों में बचा है, उसी से प्लांट चल रहे हैं। टाटा, बजाज, अशोका लीलैंड आदि ऑटो सेक्टर की वेंडर कंपनियों में प्रोडक्शन नगण्य है। हालांकि फैक्ट्रियों ने श्रमिकों को ड्यूटी पर आने से रोका नहीं है, श्रमिक नियमित ड्यूटी पर जा रहे हैं, लेकिन ऑटो सेक्टर की अधिकतर वेंडर कंपनियां तीन जुलाई के बाद से ही उत्पादन शुरू कर सकेंगी। सिडकुल के सूत्रों के अनुसार सोमवार को 50 से अधिक छोटी फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप रहा। 26 जून को पंतनगर सिडकुल क्षेत्र की तमाम फैक्ट्रियों में रौनक भी नहीं देखी गई। कारखानों के बाहर आए दिन लगने वाली ट्रकों की भीड़ भी नहीं देखी गई।
विज्ञापन

पंतनगर सिडकुल इंटरप्रिन्योर वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि पंतनगर सिडकुल के उद्योग जीएसटी का स्वागत करते हैं। वर्तमान में कंपनियों ने माल की डिमांड रोक दी है, लेकिन फैक्ट्रियों के पास जो भी माल स्टॉक है उसी से प्लांट चल रहे हैं। उन्होंने माना कि कुछ छोटी वेंडर कंपनियों में ही फिलहाल उत्पादन हो रहा है। यह फैक्ट्रियां जीएसटी लागू होने के बाद उत्पादन शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि अभी क्रय-विक्रय बंद है। जीएसटी के कारण फैक्ट्रियां अपने दस्तावेज तैयार करने में लगी हैं। नई बिलिंग के चलते उत्पादन पर कुछ असर जरूर पड़ेगा, लेकिन वर्तमान में प्लांट चालू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी लागू होने का इंतजार : कुछ फैक्ट्रियां बचे माल से ही कर रहीं उत्पादन
अधिकतर वेंडर कंपनियों में उत्पादन घटा, पंतनगर सिडकुल एसोसिएशन ने कहा- जीएसटी का स्वागत करेंगे
पहले वेंडर कंपनियां 15-15 दिन का स्टॉक रखतीं थीं
रुद्रपुर। जीएसटी की घोषणा से पहले सिडकुल की छोटी वेंडर कंपनियां 15-15 दिन के माल का स्टॉक रखती थीं। प्लांट रात-दिन चालू रहते थे, लेकिन पिछले एक सप्ताह से वेंडर कंपनियों ने माल का स्टॉक लगभग 80 फीसदी कम कर दिया था और अब 25 जून से एक-दो दिन का ही माल स्टॉक में है। इसमें कंपनियां इस बात से भी चिंतित हैं कि कहीं जीएसटी लागू होने के बाद माल की कीमत घट, बढ़ गई तो इसका असर सीधे तौर पर कंपनी को पड़ेगा। इस कारण भी कंपनियां ने माल स्टॉक करना बंद कर दिया है। बजाज कंपनी की वेंडर कंपनी टेक्नोक्रेट कनेक्टिविटी के प्लांट हेड रोशन कुमार का कहना है कि अब माल का स्टॉक ज्यादा दिनों का नहीं रखा जा रहा है। सिर्फ प्लांट चालू रहे, इस तरह से माल को तैयार किया जा रहा है। पहले 15-15 दिन का स्टॉक रखा जाता था। अब जीएसटी के लागू होने के बाद ही उत्पादन में तेजी आएगी। उन्होंने भी कहा कि फैक्ट्रियां जीएसटी का पूरी तरह से स्वागत करती हैं। केंद्र सरकार की योजना बनी है तो इसमें उद्योगों का ख्याल जरूर रखा गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed