{"_id":"6a7a3033c69e165bba09ce1a","slug":"11-kv-electricity-pole-collapses-no-casualties-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-147279-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 11 हजार केवी का बिजली पोल गिरा, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 11 हजार केवी का बिजली पोल गिरा, कोई हताहत नहीं
Tue, 11 Aug 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर के मोहल्ला थाना साबिक में गिरा बिजली पोल
काशीपुर। भारी बारिश के बीच 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन का बिजली पोल अचानक धराशायी हो गया। गनीमत रही इस दौरान कोई राहगीर उधर से गुजर नहीं रहा था जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मोहल्ला थाना साबिक स्थित चुंगी चौराहे पर सोमवार सुबह लगभग साढ़े बजे भारी बारिश के दौरान 11 हजार केवी का विद्युत लाइन वाला जर्जर बिजली पोल अचानक भरभराकर गिर गया। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक पोल गिरते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। वार्ड नंबर-24 अल्ली खां मध्य थाना साबिक के पार्षद मोहम्मद मोनिश आशी एडवोकेट ने बताया कि पोल पर 11 हजार की विद्युत लाइन के साथ बिजली और संचार के कई तारों का भारी दबाव था। बिजली पोल काफी समय से जर्जर हालत में था। मोहल्लेवासियों ने बताया ऊर्जा निगम को इसकी जानकारी होने के बावजूद समय रहते इसे बदलने व मरम्मत कराने की कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद लोगों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इस चौक के अलावा शहर के कई अन्य इलाकों में भी बिजली के पोल जर्जर हालत में हैं। इससे जनहानि का खतरा बना हुआ है।
ऊर्जा निगम की एसडीओ (टाउन) महक मिश्रा ने बताया बिजली पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। दोबारा से लाइन सही करा कर आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। इसके अलावा भारी बारिश के चलते पैगा, महुआखेड़ा गंज व बघेलेवाला में 8-10 बिजली पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की एसडीओ (टाउन) महक मिश्रा ने बताया बिजली पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। दोबारा से लाइन सही करा कर आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। इसके अलावा भारी बारिश के चलते पैगा, महुआखेड़ा गंज व बघेलेवाला में 8-10 बिजली पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन