फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   11 injured in fierce clash occurred in two families

दो परिवारों में जमकर हुई मारपीट में 11 लोग घायल

Mon, 15 Feb 2016 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Mon, 15 Feb 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन

ताकझांक के आरोप पर इस्लामनगर में दो परिवारों में बीच चले लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से आधा करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। घर में हुई मारपीट के बाद अस्पताल में भी दोनों पक्षों मारपीट शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर सौंपी गई है अलबत्ता जनप्रतिनिधि समझौते के प्रयास में हैं।

विज्ञापन


इस्लामनगर में रविवार सुबह करीब आठ बजे मुन्ने शाह और गुलाम साबिर के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई जिसमें कई लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद अस्पताल पहुंचने के बाद दोनों पक्ष एकबार फिर भिड़ गए और जमकर मारपीट की। जिसपर मौके पर पहुंचे एसएसआई एचबी सेन, एसआई हरेंद्र चौधरी और पुलिस ने मामला शांत कराया। मारपीट में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घायलों में एक पक्ष के साहिना, मोम्मन शाह, रिजवान, मुन्ने शाह, जीशान, साकिर जबकि दूसरे पक्ष के मेहर जहां, गुलाम हुसैन, सेबी, गुलाम साबिर और गुलाम नबी थ। पुलिस को सौंपी तहरीर में गुलाम साबिर ने दूसरे पक्ष पर छत से उनके घरों में ताक झांक करने का आरोप लगाया है जबकि मुन्ने शाह ने कहा है कि वह अपनी छत पर लकड़ी रखने जाते हैं और आज भी गए थे कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बाजार चौकी प्रभारी चौधरी ने कहा कि जांच चल रही है और अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed