{"_id":"5ae4c4ab4f1c1bed778b578f","slug":"102-sample-failed-cause-adultration","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटखोरों का जाल, 10 महीने में 102 खाद्य नमूने फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटखोरों का जाल, 10 महीने में 102 खाद्य नमूने फेल
कीर्तिराज रुमाल कीर्तिराज रुमाल रुद्रपुर।
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर स्थित खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला।
- फोटो : Amar Ujala
मिलावटखोर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला में 10 महीने में राज्य भर से प्राप्त 1038 खाद्य नमूनों से से 811 की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। जांच में 102 खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
राज्य की खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला में एक अप्रैल 2017 से जनवरी 2018 तक प्रदेशभर से जांच के लिए प्राप्त हुए खाद्य नमूनों में से 811 की जांच रिपोर्ट आ गई है। इस अवधि में मिठाई, मसाले, चाय, नमकीन, मक्खन, दूध, चॉकलेट, बेकरी प्रोडक्ट, तेल, वनस्पति घी, पैक्ड जूस, जैम, पानी, कॉफी, आचार, अंडे, दाल आदि के 1038 नमूने नमूने जांच के लिए प्राप्त हुए थे। जनवरी 2018 तक आई 811 नमूनों की जांच रिपोर्ट में 102 खाद्य नमूने फेल मिले हैं।
विज्ञापन
इनमें से 32 मिसब्राडिंग, 67 मानकों के विपरीत, दो असुरक्षित और एक नमूना खराब मिला है। इनमें भी सबसे अधिक दूध के 22 नमूने फेल हुए हैं। खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला के प्रभारी डॉ. मनीष अग्रवाल ने बताया कि 227 खाद्य नमूनों की जांच अभी जारी है, जो नमूने फेल हुए उसने जुड़े व्यापारियों और फर्मों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यूएस नगर में दीपावली में भरे 63 नमूनों में पांच फेल
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में दीपावली के मौके पर लिए गए 63 खाद्य नमूनों की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में पांच नमूने फेल हो गए हैं। इनमें सितारगंज से भरे गए दूध के दो नमूने, रुद्रपुर से भरा गया क्रीम का नमूना, जसपुर और सितारगंज से भरे गए मिठाई के एक-एक नमूने शामिल हैं। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा पांचों को नोटिस भेजा जा रहा है।