{"_id":"5b9ab59d867a557ebc194506","slug":"101536865693-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी इलाके में लगे उद्योग को पीसीबी ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायशी इलाके में लगे उद्योग को पीसीबी ने भेजा नोटिस
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। किच्छा के एक रिहायशी इलाके में स्थित उद्योग को पीसीबी ने नोटिस भेज उद्योग को रिहायशी इलाके से बाहर लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बोर्ड से अनुमति लेने को कहा है।
पीसीबी की टीम ने बीती 27 अगस्त को किशनपुर किच्छा में रिहायशी इलाके में स्थित एक मुरमुरे बनाने वाले उद्योग का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उद्योग में चावल का प्रयोग कर मुरमुरे का उत्पादन हो रहा था। जांच में उद्योग बिना पीसीबी की सहमति के चलता मिला। इस पर पीसीबी ने इसे रिहायशी इलाके में व्यवसायिक गतिविधि को सार्वजनिक उपद्रव का कारण माना।
डॉ. अंकुर कंसल ने सामाजिक संस्था को नोटिस भेजकर उद्योग को रिहायशी इलाके से दूर लगाने और बोर्ड को जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अंकुर कंसल ने बताया कि किसी ने पीसीबी में शिकायत कर कहा था कि एक सामाजिक संस्था की ओर से रिहायशी इलाके में उद्योग लगाकर मुरमरे बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर पीसीबी की टीम ने उद्योग का निरीक्षण किया था। संस्था को नोटिस भेजकर उद्योग को रिहायशी इलाके से बाहर लगाने को कहा गया है। डॉ. कंसल ने बताया कि उद्योग स्वामी की ओर पीसीबी को जानकारी दी गई है कि उन्होंने उद्योग लगाने के लिए नई साइड देख ली है। वह शीघ्र ही नई साइड का निरीक्षण करेंगे। बताया कि संस्था ने पीसीबी से सहमति के लिए सिंगल विंडों में अप्लाई करने की बात कही है।