{"_id":"5a7607724f1c1b87268b7fe4","slug":"101517684594-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तन समागम में संगत हुई निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तन समागम में संगत हुई निहाल
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। पुरानी अनाज मंडी में श्री गुरू सिंह सभा की ओर से सरदार संपूर्ण सिंह की स्मृति में कीर्तन समागम आयोजित किया गया।
समागम में पंजाब के अमृतसर से आए भाई गुरू इकबाल सिंह के रागी जत्थे ने ‘घर तां तेरे सब कुछ है क्या नहीं घर तेरे’ प्रसंग पर सत्संग कर संगत को निहाल किया। उन्होंने संगत को भलाई के रास्ते पर चलने और जरूरतमंद की मदद करने की अपील की।
आवास विकास कॉलोनी के गुरुद्वारा नानक दरबार की महिला जत्थे ने भी भजन गाए। नगर जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारे से गुंजायमान रहा। दशमेश खालसा दल ने संगत के जोड़े का जिम्मा लिया। इस मौके पर गुरुद्वारे में हजारों लोगों ने लंगर छका। समागम का संचालन गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान निर्मल सिंह हंसपाल ने किया। इस दौरान कवलजीत सिंह, गुरनाम सिंह, जगरूप सिंह, जसवंत सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि थे।