{"_id":"59ad9fab4f1c1b0c278b5195","slug":"101504550827-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर तक ओडीएफ होगा काशीपुर नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर तक ओडीएफ होगा काशीपुर नगर निगम
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत काशीपुर नगर निगम क्षेत्र दिसंबर तक ओडीएफ हो जाएगा। अभी तक 60 फीसदी से अधिक शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। सरकार ने प्रत्येक शौचालय पर अंशदान बढ़ाकर 12 हजार कर दिया है।
नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत पक्के शौचालय बनाने के लिए 356 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें से कुल 196 पात्रों का चयन किया गया। प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर 15,200 रुपये की लागत तय की गई है। इस योजना में पहले सरकार की ओर से 5332 रुपये का अंशदान था। शेष राशि नगर निगम द्वारा वहन की जा रही है। अब सरकार की ओर से अंशदान बढ़ाकर 12 हजार कर दिया गया है।
नगर आयुक्त चौहान ने बताया कि अब तक 117 शौचालयों का निर्माण कर दिया गया है। 38 और शौचालयों के निर्माण के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। इनका निर्माण पूरा होते ही शेष 41 शौचालयों के निर्माण के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लक्ष्य पूरा होने के बाद निगम कर्मचारियों द्वारा पार्षदों के सहयोग से सर्वे अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान यदि कोई पात्र चिंहित होता है, तो उसके आवास में भी पक्के शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर से पूर्व काशीपुर नगर निगम को हर हाल में ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा।