{"_id":"59ac46d54f1c1b6e6a8b4863","slug":"101504462549-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग के प्रचार को महिला शिक्षकों को दिए जा रहे अतिरिक्त प्रभार: जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग के प्रचार को महिला शिक्षकों को दिए जा रहे अतिरिक्त प्रभार: जौहर
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। योग के विस्तार के लिए योग शिक्षकों को अतिरिक्त प्रभार दिए जा रहे हैं। रविवार को आनंद विहार स्थित योग भवन में महिला पतंजलि योग समिति की प्रदेश अध्यक्ष सीमा जौहर ने प्रेस वार्ता में कहा कि योग के प्रचार के लिए महिला शिक्षकों को अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि दो साल में सात योग प्रचारक तैयार किए गए हैं, जिनको मानदेय दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि रोज योग करेंगे तो डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि योग समिति में जिला प्रभारी या शिक्षकों को योग गुरु रामदेव की ओर से धनराशि दिए जाने या योग सिखाने की आड़ में रुपये कमाने के आरोप निराधार है।
कुछ लोग समितियों पर योग कराने के नाम पर रुपये कमाने की भ्रांतियां फैला रहे हैं, यह गलत है। समिति की पदाधिकारी जो भी कार्यक्रम या लेन देन करती है उनका पक्का बिल तैयार किया जाता है, जिसकी राज्य प्रभारी जांच करती है।