{"_id":"5952bb844f1c1ba44f8b496b","slug":"101498594180-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवांस पेनल्टी की मांग का किया पुरजोर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवांस पेनल्टी की मांग का किया पुरजोर विरोध
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार केंद्र बेमियादी हड़ताल पर
गदरपुर। एक लाख रुपये बैंक गारंटी के रूप में जमा कराने के विरोध में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी आधार कार्ड केंद्र बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 27 जून को क्षेत्र के सभी आधार सेंटरों पर सुबह से ही ताले लटक गये। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीएससी वीएलई वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष सुरजीत बत्रा ने बताया कि सीएससी द्वारा यूआईडी के प्रभाव में प्रत्येक आधार केंद्र से एक लाख रुपये की रकम को बैंक गारंटी के रूप में जमा कराने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसका सीएससी वीएलई वेलफेयर सोसायटी द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है। कहा कि सोसायटी द्वारा ऐसे किसी भी निर्देश का अनुपालन नहीं किया जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने तक आधार केंद्र बंद रखे जाएंगे।