{"_id":"667f1046a4dcf1ca92061864","slug":"101-encroachments-marked-on-river-banks-on-second-day-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-112221-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दूसरे दिन नदियों किनारे 101 अतिक्रमण चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दूसरे दिन नदियों किनारे 101 अतिक्रमण चिह्नित
विज्ञापन
रुद्रपुर के खेड़ा में अतिक्रमण को चिह्नित करती नगर निगम की टीम। स्रोत: नगर निगम
रुद्रपुर। कल्याणी-बैगुल नदी पुनर्जीवन अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। सिंचाई विभाग, नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी के नेतृत्व में वार्ड नंबर 19 खेड़ा में अभियान चलाकर 101 जगहों पर लाल निशान लगाए। अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने की नोटिस दिया गया। । प्रशासन ने समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुल्डोजर से हटाने की चेतावनी दी। टीम में दीपक गोस्वामी सहायक नगर आयुक्त, विजय पाल सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, शारिक अली मानचित्रकार नगर निगम, हेम उनियाल, दीपक श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, किशोर, नीरज, धीरेंद्र आदि शामिल रहे।
-- -- -- -- -- --
यह अभियान चलता रहेगा। जिन लोगों को नोटिस जारी हुई है वे अपना अतिक्रमण समयावधि में स्वत: हटा लें, अन्यथा नगर प्रशासन खेद तोड़कर हटा देगा। नदी की जमीन को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। जिससे बारिश में नदी का बहाव कहीं अवरुद्ध न हो। - शिप्रा जोशी, उप नगर आयुक्त नगर निगम।