{"_id":"685ef25d860fba5bd7042682","slug":"10-directors-elected-unopposed-election-will-be-held-on-one-seat-sitarganj-news-c-236-1-rdp1007-110213-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 10 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित, एक सीट पर होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 10 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित, एक सीट पर होगा चुनाव
Sat, 28 Jun 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। सहकारी गन्ना विकास समिति सितारगंज में प्रबंध कमेटी के 12 डायरेक्टरों के पद पर चुनावी प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। गन्ना विकास समिति के सचिव संजीव चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी के बाद 12 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसमें 11 सीट पर 12 लोगों ने नामांकन किया है। वहीं, गोविंद नगर पर किसी के नामांकन नहीं करने से वह रिक्त है। उन्होंने बताया कि गोविंदपुर से सिमरनजीत कौर, टुकड़ी से शीत कौर, डोहरा से हरप्रीत कौर, तिलियापुर से शीला, देवकली से जहीर अहमद, निर्मल नगर से विमल सरदार, बिज्टी से जनरल सिंह, सितारगंज से गुरविंदर सिंह, किशनपुर से जागीर कौर और सिसौना से गुरनाम सिंह निर्विरोध डायरेक्टर निर्वाचित हुए हुए हैं। वहीं, निकाह सीट पर जगमोहन सिंह और मोहम्मद आरिफ ने नामांकन किया है। इस सीट पर चार जुलाई को मतदान होने हैं।