फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   1.5 crore invested for the repairing of sugar mill

चीनी मिल की मरम्मत पर खर्च हुए डेढ़ करोड़

Sat, 02 Dec 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sat, 02 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
1.5 crore invested for the repairing of sugar mill
सितारगंज चीनीमिल में मरम्मत के बाद रंग रोगन के साथ संचालन को तैयार प्लांट। - फोटो : अमर उजाला

दि किसान सहकारी चीनी मिल दिसंबर के पहले सप्ताह में ही शुरू होनी थी, जिसके लिए मिल प्रबंधन ने बैंक से कर्ज लेकर डेढ़ करोड़ रुपये मिल की मरम्मत पर खर्च कर उसे पूरी तरह तैयार कर दिया। यहां तक कि मिल के ब्वॉयलर में आग फूंककर उसका पूजन भी हो चुका है और क्षेत्र में लगभग 32 गन्ना क्रय केंद्र भी खोल दिए गए हैं। इन पर प्रभारियों की ड्यूटी की सूची बन गई, लेकिन सरकार के पीपीपी मोड पर देने के निर्णय के बाद कर्मचारी और उनके परिजन हताश और निराश हो गए हैं। किसानों की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है।

विज्ञापन


- दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होना था पेराई सत्र, 32 केंद्र स्थापित
-  पीपीपी मोड के निर्णय ने फेरा किसानों की उम्मीदों पर पानी


सरकड़ा चीनी मिल से 706 कर्मचारी और श्रमिक जुड़े हैं। देहरादून में कैबिनेट की बैठक में चीनी मिल को पीपीपी मोड पर संचालित करने के निर्णय के बाद मिल कर्मियों को उनके और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है। बताया गया है कि मिल को नवंबर के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण रूप से तैयार करने के लिए रात दिन प्लांट की मरम्मत का कार्य किया गया।
विज्ञापन


करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर मिल की मरम्मत कराई गई। मिल प्रबंधन ने 32 क्रय केंद्र स्थापित कर उनमें तौल कांटे लगा दिए। सभी केंद्रों पर गन्ना गार्ड नियुक्त कर दिए और प्रभारियों की डियूटी की सूची भी बना दी गई। इसके अलावा 23 नवंबर को मिल के ब्वॉयलर में आग फूंककर उसका पूजन कर दिया गया। वाटर व स्टीम ट्रायल हो गया है। सिर्फ पेराई सत्र का शुभारंभ होना था, जिसके लिए मिल के प्रधान प्रबंधक विनीत जोशी बीते दिन देहरादून में गन्ना मंत्री प्रकाश पंत से मिले और मिल संचालन के लिए चार करोड़ की मांग भी की, लेकिन उसके एवज में उन्हें कोई उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed