फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   turning point of Uttarakhand politics

आखिरकार, निर्णायक मोड़ पर पहुंच ही गई उत्तराखंड की सियासत!

Wed, 13 Apr 2016 07:05 PM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Apr 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
turning point of Uttarakhand politics
हरीश रावत

25 अप्रैल को लोकसभा का सत्र आहूत करने के साथ ही राष्ट्रपति शासन और सरकार गठन के मुद्दे पर उत्तराखंड अब निर्णायक दौर की तरफ अग्रसर है।

विज्ञापन


सत्र बुलाना साफ संकेत दे रहा है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड के भविष्य की रणनीति तय कर ली है और वह कुछ ही दिनों में अमल में आ जाएगी। 
विज्ञापन


कुल मिलाकर केंद्र के सामने अब सीमित विकल्प हैं, या तो राष्ट्रपति शासन को लागू रखने के लिए संसद से मंजूरी ले या फिर किसी की सरकार का गठन करा दें। वर्ना एक ही रास्ता बचेगा और वह है विधानसभा भंग करने का। सूत्रों की माने तो भाजपा, भगत दा के नेतृत्व में सरकार गठन की कवायद में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का पहला प्रयास सरकार बनाने का होगा

turning point of Uttarakhand politics
भगत सिंह कोश्यारी

तकनीकी तौर पर यदि 25 अप्रैल के बाद भी राष्ट्रपति शासन लागू रहता है तो राष्ट्रपति शासन का प्रस्ताव दोनों सदनों (लोकसभा व राज्यसभा) से पारित कराना होगा।

यह भी विदित है कि भाजपा के पास बहुमत नहीं होने की दशा में राज्यसभा में यह प्रस्ताव गिरना तय है, लिहाजा इस सूरत में भाजपा का पहला प्रयास सरकार बनाने का होगा, जिसकी सुगबुगाहट सियासी हल्कों में साफ नजर आ रही है। अदालत में चल रहे मुकदमों में अभी तक ऐसा कोई आदेश नहीं आया है, जो इस प्रयास में अड़चन बन सके।

विगत 27 मार्च को जब राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ तब संसद का सत्र गतिमान था। इसके दो तीन दिन बाद ही राष्ट्रपति द्वारा सत्रावसान की अधिसूचना जारी कर दी गई। जबकि सत्र गतिमान था और पांच अप्रैल से दोबारा शुरू होना था।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरोप भी लगाए थे कि संसद का सत्रावसान इसलिए किया है, ताकि राष्ट्रपति शासन को लागू करने का प्रस्ताव संसद से पास ना कराना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed