फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   tiger reached in tibet border

तिब्बत सीमा के बर्फीले इलाके में पहुंचा तराई का बाघ 

Wed, 04 May 2016 08:59 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव / अमर उजाला, हल्द्वानी
विजेंद्र श्रीवास्तव / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 04 May 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
tiger reached in tibet border
- फोटो : gettyimages

बाघ केवल तराई के जंगल तक नहीं सिमटा हुआ है, वह समुद्र तल से 30 मीटर की ऊंचाई वाले तराई के जंगल से लेकर तिब्बत सीमा के करीब और 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले अस्कोट (पिथौरागढ़ जिले) तक बर्फीले इलाके में पहुंच गया है। पहली बार मध्य हिमालय में बाघ के पहुंचने के वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को वैज्ञानिक साक्ष्य (कैमरा ट्रैप में फोटो) मिले हैं।

विज्ञापन


वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया, देहरादून (डब्ल्यूआईआई) पहाड़ के इलाकों में अध्ययन कर रहा है। इसी के तहत डब्ल्यूआईआई ने पिथौरागढ़ जिले में अध्ययन शुरू किया गया। इसी के तहत 3629 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अस्कोट रेंज में कैमरे लगाये गए थे। इन स्वचालित कैमरों की हाल में जांच की गई, तो उसमें बाघ की फोटो मिली है। यह फोटो भी एक नहीं बल्कि दो बार कैमरे में कैप्चर हुई है।
विज्ञापन


इन कैमरों में पहली बार 13 मार्च 2016 को सुबह 9:41 पर पहली बार बाघ की फोटो कैप्चर हुई। तीन अप्रैल को दोपहर 2:17 दोबारा कैमरे फोटो कैप्चर हुई है। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डा. राजेंद्र सिंह बिष्ट कहते हैं कि जहां पर बाघ दिखाई दे रहा है, उसके आसपास बर्फ भी दिखाई दे रहा है। पहली बार बाघ इस इलाके में वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर रिपोर्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार बाघ इतनी ऊंचाई वाले पहुंचने का असली कारण क्या है, किसी रास्ते से कहां से कब पहुंचा होगा, यह आगे के वैज्ञानिक अध्ययन से ही पता चल पायेगा। डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते ने अस्कोट एरिया में बाघ रिपोर्ट होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि टाइगर दूसरी परिस्थितियों में अपने को ढाल लेता है। अब कैमरा ट्रैप जैसे आधुनिक उपकरण मौजूद हैं, जिससे और भी नई जानकारी सामने आ सकती है।

नदी सहारे पहाड़ चढ़ा होगा बाघ
नैनीताल के कैमल बैक में करीब तीन साल पहले बाघ रिपोर्ट हुआ था, लेकिन नैनीताल वन प्रभाग तराई के जंगल से जुड़ा हुआ है। ऐसे में यहां से आसानी से बाघ नैनीताल तक पहुंच सकता है। पर अस्कोट के आसपास बाघ से जुड़ा कोई भी इलाका नहीं है। पर अब इस बाघ के मिलने के बाद कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।


पहला कयास यही है कि बाघ पूर्व भी यहां पर मौजूद रहा हो, लेकिन उसकी पहली बार कैमरा ट्रैप लगने से उसकी पुष्टि हुई हो। पहाड़ के निवासी भी बाघ होने का दावा पहले भी करते रहे हैं। वनाधिकारियों के अनुसार बाघ नदी के सहारे ही पहाड़ की तरफ चढ़ा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed