फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   The rain caused havoc in kedarnath temple

केदारनाथ्ा मंदिर के भीतर अब भी 50 से अधिक शव

Fri, 21 Jun 2013 05:02 PM IST
गोपेश्वर/प्रमोद सेमवाल
गोपेश्वर/प्रमोद सेमवाल Updated Fri, 21 Jun 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
The rain caused havoc in kedarnath temple

केदारनाथ धाम में 17 जून को मंदिर के मंडप में जिंदगी की जंग लड़ रहे तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ मंदिर के मंडप में मां लक्ष्मी की प्रतिमा के पीछे अचानक खिड़कीनुमा खुला। जिससे करीब 50 लोगों की जानें बची।

विज्ञापन


जैसे-तैसे बचाई जान
उस खौफनाक मंजर में मंदिर के गर्भगृह से जैसे-तैसे जान बचाकर बाहर आए नेयति चेरिटेबल ट्रस्ट के कर्मचारी आशीष उनियाल शुक्रवार को अपने घर छिनका पहुंचे। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि तबाही के दिन जब मंदिर के अंदर मलबा और पानी भरने पर लोगों की चीख, पुकार शुरू हुई मंदिर के मंडप में मां लक्ष्मी की प्रतिमा के पीछे स्थित खिड़कीनुमा दरवाजा ऐसे खुला जैसे किसी ने हथियार से दरवाजे पर जोरदार प्रहार किया हो।
विज्ञापन


यहां से करीब 50 लोग जान बचाकर बाहर निकले। उनियाल के अनुसार केदारनाथ मंदिर के भीतर अब भी 50 से अधिक लाशें मलबे में दबी हैं। उन्होंने कहा कि 16 जून की रात 7.45 बजे जब केदारनाथ भगवान की आरती हो रही थी, तो उस वक्त भी मूसलाधार बारिश और आसमानी बिजली कड़क रही थी। आरती संपन्न होने के बाद मंदिर के पीछे जोरदार बिजली कड़की, और पानी का सैलाब देखते ही देखते मंदिर के पीछे से बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मच गई अफरा तफरी
मंदिर के पीछे स्थित अन्न क्षेत्र (जहां भोग बनता है) के भवन ध्वस्त होकर नीचे आने लगे। तभी अफरा तफरी मच गई। लेकिन थोड़ी देर में बारिश कम हुई और तबाही रुक गई। तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन बारिश बंद नहीं हुई। लोग रातभर सो नहीं पाए। 17 की सुबह करीब साढे़ आठ बजे मंदिर के पीछे गांधी सरोवर से आए मलबे में सब कुछ तबाह हो गया। उन्होंने बताया कि कई लोग केदार बाबा के लिंग के इर्द-गिर्द मलबे के अंदर दबे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed