{"_id":"61f81b4d5c637d15d625f774","slug":"youth-wants-a-firm-promise-to-open-a-college-new-tehri-news-drn4029705100","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय खुलवाने का युवा चाहते पक्का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय खुलवाने का युवा चाहते पक्का वादा
विज्ञापन
प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के ढुंगमंदार पट्टी के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा किसी चुनौती से कम नहीं है। क्षेत्र में महाविद्यालय न होने के कारण छात्र-छात्राएं 30 से 40 किमी की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से महाविद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मांग पूरी नहीं हो रही है। हर विधानसभा चुनाव में नेता युवाओं की इस महत्वपूर्ण समस्या का निराकरण करने का भरोसा देते हैं। बावजूद चुनाव जीतने के बाद अपना वादा भूल जाते हैं।
वर्तमान में छात्रों को शिक्षा लेने के लिए भिलंगना ब्लॉक के एक मात्र बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर है, जिसका भी लंबे समय बाद भी राजकीयकरण नहीं हुआ है। क्षेत्र मंदार के छात्र-छात्राएं 30 से 40 किमी की दूर तय कर सेंदुल जाते हैं। जबकि आर्थिक रूप से मजबूत छात्र नई टिहरी, श्रीनगर, बादशाहीथौल में कमरा लेकर पढ़ाई करते हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से ढुंगमंदार में महाविद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा खूब जोर पकड़ता है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद नेता लोग इस महत्वपूर्ण समस्या को भूल जाते हैं।
ढुंगमंदार में छात्रों की उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालय नहीं है, जिससे छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह रहे हैं। इस बार के चुनाव में युवा नेताओं से महाविद्यालय खुलवाने का पक्का वादा चाहते हैं।
विज्ञापन
-सुरेश बडोनी, बडोनगांव
चुनाव में हर उम्मीदवार महाविद्यालय खोलने का वादा करते हैं। लेकिन चुनाव जीतने के बाद इस महत्वपूर्ण समस्या का निराकरण करना भूल जाते हैं। जिससे युवा अपने को उपेक्षित महसूस करते हैं।
-सुमित भट्ट, ग्राम भटवाड़ा।
महाविद्यालय न होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित होते जा रहे हैं। इस बार के चुनाव में महाविद्यालय खुलवाने का भरोसा देने वाले उम्मीदवार को वोट करेंगे।
-अखिल बगियाल, ग्राम कस्तल।
ढुंगमंदार क्षेत्र के छात्रों के लिए महाविद्यालय होना बहुत जरूरी है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। इस चुनाव में युवा महाविद्यालय खुलवाने का पक्का वाद चाहते हैं।
-अमित बगियाल, सेमंडीधार।