{"_id":"6ae33e9cf082aa44ae01edea","slug":"women-showed-enthusiasm-for-karva-chauth-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122101-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: करवाचौथ को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: करवाचौथ को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह
Thu, 29 Oct 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो
करवा चौथ को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह
नई टिहरी।
करवाचौथ पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। महिलाएं सुबह से ही सज-धज कर तैयार हो गई थी। उन्होंने पारंपरिक श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। सभी ने आभूषण पहन और हाथों में मेहंदी लगाकर भगवान से अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना की।
टिहरी में दिन भर भारी बारिश के बावजूद सुहागिन महिलाओं में करवाचौथ को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पंडित विष्णु प्रसाद नौटियाल ने बताया कि इस बार भद्रा होने के कारण करवाचौथे पर सरगी का समय सुबह सूर्याेदय से पहले था। जिसके तहत ब्रह्म मुहूर्त में करीब 4 से सुबह साढ़े 5 बजे तक महिलाओं ने सरगी ली, जबकि व्रत का समय भी सुबह साढ़े 6 से रात्रि 8 बजकर 17 मिनट चंद्रोदय तक निर्धारित है।
संध्या पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 से शाम 6 बजकर 56 कुल 1 घंटे 17 मिनट तक रहेगा। करवाचौथ पर जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ पर गीत और संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी किया।