फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Youth protest for CBI investigation of recruitments

भर्तियों की सीबीआई जांच के लिए युवाओं का प्रदर्शन

Mon, 05 Sep 2022 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Youth protest for CBI investigation of recruitments
नई टिहरी में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जुलूस निकलते युवा। - फोटो : NEW TEHRI
टिहरी और चंबा के युवाओं ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि भर्ती घोटाले के कारण सरकारी नौकरी के सपने देख रहे युवा हताश और निराश हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में युवाओं ने बौराड़ी से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए यूकेएसएसएससी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों को लाखों में रुपये में बेचा जा रहा है। प्रतापनगर के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला ने कहा कि जिस राज्य के निर्माण के लिए लोगों ने अपनी शहादत दी है, वहां रोजगार देने के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार के कारण देवभूमि शर्मसार है। उन्होंने युवाओं भर्ती घोटालों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान ने कहा कि सरकार में थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो विवादित भर्तियों की तत्काल सीबीआई जांच करवाए। प्रदर्शनकारियों में छात्रसंघ अध्यक्ष शंकर नेगी, प्रवीन रावत, दौलत रावत, धनवीर पुरसोड़ा, अजयपाल नेगी, प्रकाश राणा, प्रदीप रावत, कांति उनियाल, आदित्य भट्ट, विकास शाह, प्रदीप प्रसाद, शुभम पाल, शुभम भट्ट, मोहित राणा, काजल रावत, ज्योति रावत, सत्या रूपा भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन

एनएसयूआई ने फूंका सरकार का पुतला
नई टिहरी। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज गेट के बाहर यूकेएसएसएससी और विधानसभा में हुई भर्ती घोटाले के विरोध में सरकार का पुतला फूंका। कहा कि मामले की तत्काल सीबीआई जांच कर सफेदपोशों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक तीन दर्जन लोग पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन बड़े मगरमच्छ पकड़ से बाहर हैं। इस मौके पर एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप पंवार, अभिजीत गुसाईं, अमन राणा, रजत चमोली, अनुज रावत, रवि बिष्ट, रंजन गिरि, नंदिनी भट्ट, तनीषा रावत, नैंसी सेमवाल, गौरव नेगी, मोहित कोठियाल, राज रावत, प्रिया पंवार, प्रत्यूष चमोली, अमन नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed